फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आर्मी को 7-0 से रौंद कर यूपी पुलिस ने ट्राफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। करमपुर के मेघबरन स्टेडियम में चल रही 27वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह ठाकुर तेज बहादुर सिंह स्मारक इनामी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को यूपी पुलिस ने आर्मी ग्रीन की टीम को 7-0 के एकतरफा अंतर से हरा दिया। एक लाख रुपये की नकद धनराशि और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

प्रथम हाफ के आखिरी क्षणों के 32 वें मिनट में अरुण ने पहला और सेकंड हाफ के अगले 36वें मिनट में सूरज सिंह ने दूसरा गोल दागकर आर्मी को 2-0 से पीछे धकेल दिया। यूपी पुलिस की ओर से ही सूरज पाल ने 47वें, अमित यादव ने 49वें और अरुण ने 53 वें मिनट में अपने अपने गोल दागकर यूपी पुलिस की टीम को 5-0 से आगे बढ़ा दिया। कुछ ही देर बाद गगन ने 58वें और अनवर ने 59वें मिनट में सातवां गोल दागकर यूपी पुलिस की टीम को 7-0 से आगे कर विजेता घोषित करा लिया। आर्मी ग्रीन को इस बीच कईं पेनाल्टी कार्नर मिले। लेकिन उसके खिलाड़ी उसे गोल में परिवर्तित नहीं कर सके। इसके पहले यूपी ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत सहगल ने कहा कि ठाकुर तेज बहादुर सिंह द्वारा ग्रामीण स्तर पर स्थापित मेघबरन स्टेडियम से प्रशिक्षित होकर निकले खिलाड़ी जिस तरह राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बटोर रहे हैं। वह प्रशंसनीय है। स्टेडियम के प्रबंधक व पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह, रमाशंकर सिंह हिरन, गंगासागर सिंह, रणजीत सिंह, प्राचार्य डॉ नागेंद्र पाठक, प्रोफेसर डॉ नागेंद्र सिंह, इंद्रदेव, सुजीत तिवारी, पूजा सिंह, जयहिंद यादव, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे। संचालक अनिकेत सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें