यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद ये लोग आरोप लगा सकते हैं। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने चुनावी हार को लेकर बयान दिया था जिस पर ओपी राजभर ने कहा कि नेता का बयान है।
प्रदेश सरकार के पंचायती राज्यमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा के लोग चुनाव हारने के बाद सिर्फ आरोप लगा सकते हैं। वोट जनता देती है। चुनाव के वक्त जनता ही भगवान होती है और जनता के चुनाव का सपा को हार स्वीकार करनी चाहिए। वह क्षेत्र के एक सेवठा सिगेंरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में केंद्र की सरकार तमाम योजनाओं व विकास को लेकर वहां की जनता ने विश्वास करके अपना मत दिया है। कुंभ में लग रहा है श्रद्धालुओं के टोल टैक्स को लेकर उन्होंने कहा कि टोल टैक्स नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़क की स्थिति काफी अच्छी हो गई है। लखनऊ जाने के लिए पहले 12 घंटे समय लगता था आज 3 घंटे में लोग पहुंच रहे हैं।