फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपने में दिखा सोना, खुदाई में मिला खाली हंडा, मामला पहुंचा पुलिस के पास 

Wed, 09 Dec 2020 01:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
सोना - फोटो : pixabay
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा गांव निवासी एक युवक ने अंधविश्वास में पड़कर समय और धन दोनों बर्बाद किया। मंगलवार को पुलिस के सामने मामला पहुंचा तो खुलासा हुआ।  जानकारी के अनुसार बरकछा निवासी एक युवक ने सपना देखा कि उसकी जमीन के नीचे सोने से भरा हंडा है। इस पर उसने विश्वास कर लिया।

विज्ञापन


उसने चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ओझा से संपर्क किया। ओझा ने पूूजा आदि पर होने वाले खर्च आदि के बारे में बताया। बात पक्की होने पर ओझा ने उसके घर के बाहर खोदाई कराई। लेकिन सोना भरा हंडा मिलने के बजाया मिट्टी भरा हंडा मिला। इस पर जमीन मालिक ने ओझा को सोना निकालने को कहा। लेकिन ओझा और पैसे और पूजा में जीव देने की बात की।

मामला एक वर्ष से चल रहा था। इस बीच जमीन मालिक और ओझा में पैसे को लेकर विवाद हो गया। मंगलवार को मामला बरकछा चौकी पर पहुंचा। बरकछा चौकी प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया है।
विज्ञापन


देहात कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि ठगी का मामला नहीं है। एक व्यक्ति के सपनेे में आया कि उसके जमीन के नीचे सोना है। उसने ओझा पकड़कर खोदाई कराई। इस में पैसे को लेकर दोनों में विवाद हुआ। दोनों ने आपस में मामला सुलह कर लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें