फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं: माफियाओं की छाती पर बुलडोजर चलने का दर्द सपा को हो रहा, राहुल पर कसा तंज

Sun, 19 Dec 2021 06:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को गाजीपुर के लंका मैदान से भाजपा की जन विश्वास यात्रा को रवाना किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव और राहुल गांधी को निशाने पर रखा। 
विज्ञापन
गाजीपुर में मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को गाजीपुर में भाजपा की जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाई। लंका मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि माफियाओं की छाती पर बुलडोजर चलता है तो दर्द समाजवादी पार्टी को होता है। बुलडोजर की स्टेरिंग जनता के हाथ में है। जनता की इच्छा थी कि माफियाओं, गुंडों पर बुलडोजर चले।

विज्ञापन


सपा मुखिया होते तो बुलडोजर की स्टेरिंग दूसरी ओर घुमा देते। चुनाव घोषित नहीं हुआ लेकिन सपा के लोगों का हाथ पुलिस वालों के गिरेबां तक पहुंचने लगा है। इनकी सरकार होती तो पता नहीं ये क्या करते।  उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विश्वास यात्रा सिर्फ 15 दिन की नहीं है। यह योगी सरकार के पांच साल की विकास यात्रा है।

मोदी और योगी सरकार में आम जनता की चिंता
यात्रा के दौरान विकास कार्यों की चर्चा करने के साथ लोगों को याद दिलाएंगे कि जब साइकिल और हाथ साथ में थे तो कैसे नौकरियों के लिए बेटे-बेटियों पर लाठी चार्ज होता था। खाद के लिए किसानों पर जुल्म होता था। गरीबों को लूटकर गुंडे और माफिया अपना आलीशान महल बनाते थे।  कहा कि मोदी और योगी सरकार में आम जनता की चिंता की गई। 
विज्ञापन

पढ़ेंः बलिया में एमपी के सीएम शिवराज बोले- कांग्रेस ने पढ़ाया आजादी का गलत इतिहास, बबुआ की साइकिल हो गई पंक्चर

अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन के नाम पर डराया

गाजीपुर में मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के दौर में 19 महीने 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया गया। यही कांग्रेस और सपा की सरकार होती तो ये अनाज उनके नेताओं के गोदाम में जाता और बाजार में कालाबजारी होती। अखिलेश यादव ने महामारी में कोरोना वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बताकर गरीबों को डराया गया। प्रधानमंत्री ने 500 से 600 रुपये की वैक्सीन का उत्पादन भी भारत में कराया और देश की जनता को फ्री में लगाया भी जा रहा। ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि एक गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना। 

हिंदू वो नहीं जो कोट के ऊपर जनेऊ पहन ले

गाजीपुर में भाजपा की जन विश्वास यात्रा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा स्नान को लेकर राहुल गांधी के बयान पर कहा कि गंगा में स्नान करना हर हिंदू का अभिमान है। कांग्रेस के युवराज को सिर्फ चुनाव में धर्म नजर आता। हिंदू देश को जननी मानता है। जननी को टुकड़े होने की बात नहीं करता। हिंदू वो नहीं जो कोट के ऊपर जनेऊ पहन ले। 
विज्ञापन

मोदी हमारी आशा और उम्मीद के उदाहरण

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि 75 साल में बिंद, राजभर, केवट और प्रजापति को कोई पूछने वाला नहीं था। प्रधानमंत्री मोदी ने उनमें विश्वास जगाया। मोदी भला नहीं कर सकते तो कोई और भला नहीं कर सकता। मोदी हमारी आशा और उम्मीद के उदाहरण है। आज प्रदेश में दो तरह की धारा चल रही है।

मसूद को मानने वाली और शिवाजी- सुहेलदेव को मानने वाली। प्रधामनमंत्री मोदी ने बनारस की धरती से शिवाजी और सुहेलदेव राजभर का नाम लिया। जब गाजीपुर की धरती पर आए थे तो सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी किया। कहा कि यात्रा के दौरान हम आप लोगों के बीच पूरी ताकत से अपनी बात रखेंगे। गाजीपुर की माटी परिवर्तन की माटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें