यूपी बोर्ड परीक्षाएं संपन्न हो जाने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेज हो गई है। जिले में दो कालेजों को मूल्यांकन केंद्र के लिए प्रस्तावित किया गया है। फिलहाल बोर्ड से स्वीकृति मिलनी बाकी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों की माने तो अभी मूल्यांकन की तिथि घोषित नहीं हुई है, 23 अप्रैल से बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो सकता है।
यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन करने के लिए तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। गत वर्ष 2020 में नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, एएल नोमानी इंटर कालेज, टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना, शहीद इंटर कालेज मधुबन सहित पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। सूत्रों की मानें तो विभाग की तरफ से इस वर्ष पांच के बजाय डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज सहित दो मूल्यांकन केंद्र प्रस्तावित हैं। मूल्यांकन कार्य में परीक्षक सीधे बोर्ड द्वारा नियुक्त किए जाएंगे। करीब एक हजार से अधिक शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में परीक्षक बनाया जाएगा। उप नियंत्रक की तैनाती जिले स्तर से की जाएगी।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी चल रही है। मूल्यांकन कार्य की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। बोर्ड से जारी दिशा निर्देश मिलने पर मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -राजेंद्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक