फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: चंदौली के चार और गाजीपुर के दो ब्लॉकों से निर्विरोध चुने गए भाजपा प्रत्याशी

Thu, 08 Jul 2021 06:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/चंदौली/भदोही

सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021:  चंदौली में नौगढ़ से प्रेमा कोल, चकिया से शंभुनाथ यादव, शहाबगंज से गीता देवी और धानापुर से अजय सिंह का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया।  इधर, गाजीपुर जिले के 16 ब्लॉकों में दो ब्लॉक रेवतीपुर और भांवरकोल में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। 
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: गाजीपुर के रेवतीपुर ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी अजिताभ निर्विरोध चुने गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल किए गए। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच प्रक्रिया के बाद पूर्वांचल के कई जिलों के कई ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। इसमें चंदौली जिले के चार ब्लॉकों से और गाजीपुर के दो ब्लॉकों से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

विज्ञापन


चंदौली में नौगढ़ से प्रेमा कोल, चकिया से शंभुनाथ यादव, शहाबगंज से गीता देवी और धानापुर से अजय सिंह का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया। जबकि  नियामताबाद और चहनियां में सपा और अपना दल(भाजपा) और सकलडीहा और सदर ब्लॉक में सपा और भाजपा के अलावा एक-एक निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

वहीं बरहनी में सपा और भाजपा के अलावा दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी किया नामांकन है। इधर, गाजीपुर जिले के 16 ब्लॉकों में दो ब्लॉक रेवतीपुर और भांवरकोल में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। भांवरकोल में भाजपा विधायक अलका राय के भतीजे आंनद राय उर्फ मुन्ना की पत्नी श्रद्धा राय और रेवतीपुर ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी अजिताभ उर्फ राहुल राय के खिलाफ कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरा। जिसके बाद दोनों लोगों को निर्विरोध निर्वाचित हो गये।
विज्ञापन


इन दोनों ब्लॉक के अलावा 14 ब्लॉकों पर भाजपा और सपा के प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा। नौ जुलाई को नाम वापसी है। शेष 14 ब्लॉक में से सभी पर 10 जुलाई को मतदान होता है तो अब 1493 बीडीसी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन

भदोहीः दो ब्लॉक में निर्विरोध निर्वाचन

भदोही जनपद में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुखों के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने की अवधि समाप्त होने के बाद जिले के दो ब्लॉकों में ब्लाक प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इनमें औराई ब्लॉक से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री रंगनाथ मिश्र के बेटे निर्दलीय उम्मीदवार विकास मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।

औराई ब्लॉक से विकास मित्र के खिलाफ कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरा। वहीं दूसरी ओर सुरियावा ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी अनिता गौतम भी निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। सुरियावा ब्लॉक से एकमात्र अनिता गौतम का नामांकन होने की वजह से उन्हें निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।
 
भदोही जनपद के कुल 6 विकास खंडों में बृहस्पतिवार को ब्लाक प्रमुख पद के कुल 11 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। हालांकि इनमें से दो विकास खंडों में निर्विरोध निर्वाचन होने की वजह से अब कुल नौ प्रत्याशियों का नामांकन ही शेष रह गया है। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को नाम वापसी के दिन भी कुछ प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें