फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अडिग आस्था... बारिश में भीगते हुए गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी पर शुक्रवार को नगर के बलुआ घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बृहस्पतिवार की देर शाम से ही दूरदराज के गांवों से बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं घाटों पर पहुंचने लगीं। शुक्रवार सुबह तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

हालांकि सुबह अचानक मौसम बदलने के बाद बारिश शुरू हो गई लेकिन आस्था नहीं डिगी और श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पहुंचकर डुबकी लगाई। महिलाओं ने बारिश में भींगते हुए निर्जला व्रत का संकल्प निभाया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद दिखा। एसडीएम ज्योति चौरसिया, सीओ रामकृष्ण तिवारी, कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह, तहसीलदार राम नारायण वर्मा और ईओ संतोष कुमार ने घाटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। पालिका मोड़ पर बैरिकेडिंग कर दोपहिया, तीन पहिया व चारपहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था। राधा रानी मंदिर के पुजारी डॉ. शेषनाथ उपाध्याय ने बताया कि निर्जला एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस व्रत में अन्न व जल का सेवन नहीं किया जाता और सभी 24 एकादशियों के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है। व्रत पारण का समय शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें