फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों पर केंद्रित होगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की बैठक शुक्रवार को शहर के एक पैलेस में हुई। इस अवसर पर जिला प्रभारी डाॅ. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर उसकी उपलब्धियों की चर्चा को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 10 से 21 जून तक प्रदेशव्यापी अभियान आरंभ किया जा रहा है। यह अभियान विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों पर केंद्रित होगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि सरकार गरीब कल्याण, राष्ट्र सम्मान और आत्मनिर्भर विकसित भारत के निर्माण के लिए काम कर रही है। सरकार की योजनाएं पारदर्शिता से संचालित हो रही है, जिसका लाभ समाज के पात्र लोगों को मिल रहा है।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि 10 जून से शुरू कार्यक्रम में प्रदर्शनी, प्रोफेशनल मीट, बदलता भारत मेरा अनुभव”डिजिटल प्रतियोगिता, मंडल स्तर एवं शक्ति केंद्र स्तर पर सभा, चौपाल, संकल्प के अलावा विश्व योग दिवस और नेताओं, पदाधिकारियों के प्रवास का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णबिहारी राय, भानूप्रताप सिंह, बृजेंद्र राय, प्रो. शोभनाथ यादव, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, सुरेश बिंद, विष्णुप्रताप सिंह, अविनाश सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री अवधेश राजभर ने तथा आभार पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें