फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का असफल प्रयास, चालक को गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
शादियाबाद थाना के रायपुर कटघरा के पास रात में गोली चलने के बाद मौके पर पहुचे पुलिस अधीक्षक डा. ओपी - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
शादियाबाद/नंदगंज। शादियाबाद थाना क्षेत्र के रायपुर कटघरा गांव के पास बुधवार की देर रात बदमाशों ने कार सवार कुछ लोगों रोक लिया। ये सभी लोग एक निमंत्रण से लौट रहे थे। लूट के प्रयास में बदमाशों ने चालक को गोली मार दी। घायल चालक को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। घायल के बहनोई ने लगभग आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

नंदगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर बनगांवा निवासी भोला सिंह अपने मित्र सुभाष सिंह, चिंटू सिंह और साले शशिकांत सिंह (42) के साथ नैनों कार से अलीपुर मंदरा जखनियां से दावत खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान रात लगभग दस बजे शादियाबाद थाना के रामपुर कटघरा गांव के पास पहले से घात लगाए लगभग आधा दर्जन लुटेरों ने शदियाबाद-नन्दगंज मार्ग पर काटा रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। चालक ने गाड़ी जैसे ही धीमी की, लुटेरों ने गाड़ी को घेर लिया। मौके की स्थिति को भांपते हुए चालक ने गाड़ी को किसी तरफ निकालकर भागने लगा। लूट में असफल होता देख बदमाशों से पीछे से फायर कर दिया। गोली गाड़ी का पीछे से शीशा तोड़ते हुए चालक के हाथ और पेट में लग गई। हिम्मत का परिचय देते हुए चालक घायलावस्था में भी गाड़ी लेकर भागा। लगभग दो किलोमीटर दूर सिरगिथा बाजार में पहुंचकर बेहोश हो गया। लुटेरे मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे नंदगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही रात में ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह, एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला पहुंच गए। एसपी ने शादियाबाद थाने को जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। घायल के बहनोई भोला सिंह ने शादियाबाद थाना में आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमा पंजीकृत पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें