फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रेलवे ने बुलडोजर से ध्वस्त कराए 85 अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया रेलवे स्टेशन परिसर व रेलवे की जमीन से मंगलवार को अतिक्रमण हटाया गया। बुलडोजर से कुल 85 अतिक्रमण हटाए गए। साढ़े सात घंटे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। इस दौरान आरपीएफ व पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर विनोद कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे रेलवे अधिकारी, मऊ आरपीएफ व भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी (बुलडोजर) के माध्यम से रेलवे स्टेशन परिसर व आसपास स्थित रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का कार्य शुरू किया गया।
कुल 85 अतिक्रमण हटाए गए। इनमें 40 झुग्गी-झोपड़ी, 15 गुमटी व 30 टीनशेड की दुकानें शामिल रहीं। अतिक्रमण हटाओ अभियान शाम पांच बजे तक चला। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें