फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम : डॉ. राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्रीय बजट 2026 सरकार की नीतियों, प्राथमिकताओं और भविष्य की दिशा में निहित विकसित भारत के निर्माण के मजबूत प्रयास का संकेत है। यह बात बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन में केंद्रीय बजट पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने की।
विज्ञापन

डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि 53 लाख 47 हजार करोड़ रुपये के इस बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, स्टार्टअप और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया है।
उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र के लिए नई योजनाएं, किसानों को तकनीकी सहायता तथा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की पहल बजट की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल लर्निंग, कौशल विकास और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सरिता अग्रवाल एवं शशिकांत शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें