फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दवा लेने जा रहे मामा की सड़क दुर्घटना में मौत, भांजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। सिधौना बाजार के कुसही मोड़ पर शुक्रवार को कार की चपेट मे आने से मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक वह बाइक से भांजे के साथ वाराणसी दवा लेने जा रहा था। सैदपुर थाना क्षेत्र के गैबीपुर निवासी फौजदार राम (67) की औड़िहार बाजार में जूतों की दुकान है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दुकान पर अपने बेटे को बैठाकर वह भांजे बंशराज के साथ बाइक पर बैठकर दवा लेने वाराणसी के लिए निकला। सिधौना बाजार के कुसही मोड़ पर पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान बाइक इनोवा में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। ऐसे में भांजा छिटककर दूर जा गिरा। लेकिन फौजदार के सिर में गंभीर चोटें लगीं। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी सैदपुर पहुंचाया। जहां से रेफर होकर उन्हें वाराणसी ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान फौजदार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें