गाजीपुर। ऑनलाइन एप से ठगी करने वाले जालसाज अब इधर कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो गए हैं। इसमें साइबर ठगों ने मुहम्मदाबाद कोतवाल आदेश त्यागी का भी फेसबुक पर फर्जी आइडी बना लिया है। इसकी जानकारी होने उन्होंने खुद इसकी पोस्ट करके जानकारी साझा किया है। उनका कहना है कि मेरे कुछ साथियों के पास फेक आईडी से फ्रेंडरिकवेस्ट भेजा, जिसके बाद चैट करने के बाद उनसे पैसे की मांग की गई। मोबाइल नंबर मांगने पर कुछ साथियों ने मुझे सीधे फोन किया तो इसकी जानकारी हुई।