फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ गज की परिधि में नहीं आ पाएंगे अनाधिकृत

Sun, 13 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में लेखपाल भर्ती परीक्षा रविवार को होगी। इस परीक्षा में कुल 55370 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 32 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। दो पालियों में कराई जाने वाली परीक्षा के लिए नौ जोन एवं 32 सेक्टर बनाए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन सुपर जोन भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को राइफल क्लब में पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केन्द्र और उसके आसपास 100 गज की परिधि में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा।

लेखपाल भर्ती परीक्षा-2015 दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े 10 से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दिन में 3 से साढ़े 4 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 27685 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक सुपर जोन में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी स्तर के पुलिस अधिकारी को सुपर जोनल अधिकारी, प्रत्येक जोन में क्षेत्राधिकारी-प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष स्तर के अधिकारी जोनल पुलिस अधिकारी तथा प्रत्येक सेक्टर में उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी को सेक्टर पुलिस अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


 वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए दो एएसपी, पांच क्षेत्राधिकारी, पांच निरीक्षक, 13 थानाध्यक्ष, 72 उप निरीक्षक-एचसीपी, 350 आरक्षी, 200 होमगार्ड, पीएसी, क्यूआरटी आदि की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में धारा 144 लागू की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें