इस मौके पर विकास राय ने कहा कि पिछली बार हुए आंदोलन में अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे मजबूर होकर क्षेत्र की जनता को आंदोलन करने पर विवश होना पड़ा है। कहा कि अलावलपुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराया जाए। साथ ही सभी उपकेंद्रों पर कर्मचारियों की तैनाती की जाए। किसानों को आपदा का मुआवजा तत्काल दिया जाए। बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराई जाए। अलावलपुर चट्टी पर पानी निकासी की व्यवस्था के साथ क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाए। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के उपेक्षापूर्ण व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में अधिकारी लापरवाह हो गए हैं। जनता की समस्याओं से उनका लेना देना नहीं है। मौके पर यशवंत सिंह, जयप्रकाश पटेल, रामबचन राय, सोनू कुशवाहा, राजू कुशवाहा, माखन गुप्ता मौजूद रहे।