शिबगतुल्लाह अंसारी ने उमर को लेकर दिया था बयान
उमर अंसारी के बड़े अब्बू व पूर्व विधायक शिबगतुल्लाह अंसारी ने उमर अंसारी के जेल में बंद होने को लेकर बयान दिया था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि जेल में उमर अंसारी के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है। जमीन से जुड़े एक मामले में फर्जी दस्तखत का आरोप लगाकर बिना सिग्नेचर एक्सपर्ट की जांच और बिना किसी प्रमाण के जेल भेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि यह सरकार विरोधियों को दबाने के लिए ऐसे कदम उठा रही है। उमर अंसारी से मिलने वालों के दस नाम मांगें गए थे, जिसमें वह भी हैं और एक दिन मिलने भी गए थे। वहां सारी की स्थिति को देखे। उमर अंसारी को बिल्कुल तन्हाई में रखा गया है। बड़े अपराधी के साथ जैसा व्यवहार किया जाता है शायद उससे ज्यादा खराब व्यवहार उस बच्चे के साथ किया जा रहा है।
उमर के वकील की भी जमानत अर्जी खारिज
इस मामले में उमर अंसारी के वकील लियाकत अली के भी खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगीं हुई हैं। इसी बीच वकील लियाकत अली ने एडीजे शक्ति सिंह की कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की। शुक्रवार को अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई हो रही थी। जिला शासकीय अधिवक्ता ने विरोध किया. जिसपर कोर्ट ने जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।