फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अस्पताल को कबाड़खाना बना दिया है': सीएमएस पर भड़के विधायक, मरीजों से पूछा हाल; मिली थी शिकायत

Fri, 22 Aug 2025 11:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

यूपी के गाजीपुर में जखनिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक ने निरीक्षण किया। उन्हें कई दिन से बाहरी दवा लिखने और खरीदने की शिकायतें मिल रही थीं। मरीजों से पूछताछ में इसकी पोल भी खुल गई। इस पर सीएमएस की क्लास लग गई। वहीं, सीएमएस ने इसे अभद्रता बताया है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दाैरान सीएमएस के पास विधायक बेदी राम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभासपा के जखनिया विधायक बेदी राम ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत को देखा। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं व दवाओं को लेकर जानकारी ली। मरीजों की ओर से बाहर से दवा खरीदने की शिकायत सुनकर विधायक भड़क उठे।

विज्ञापन




नाराज विधायक ने प्रभारी चिकित्सक डॉ. जोगेंद्र यादव को फटकार लगाते हुए कहा कि जब सरकार वेतन और संसाधन मुहैया करा रही है, तो मरीजों को मुफ्त व गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना चाहिए। दूसरी तरफ सीएचसी प्रभारी ने विधायक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने व वस्तुओं को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

अस्पताल में मचा हड़कंप

निरीक्षण के दौरान विधायक की ओर से अस्पताल में तैनात स्टाफ और संविदा कर्मियों की उपस्थिति व कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़ा किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि जो कर्मचारी ड्यूटी से गायब रहते हैं, उनकी शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जाए। 

साथ ही अस्पताल की साफ-सफाई और अन्य कक्षों की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. जोगेंद्र यादव को हिदायत दी कि मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना ही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। भविष्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। 

अस्पताल का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे, इसलिए इस पर समझौता संभव नहीं है। विधायक दोपहर 12 बजे सीएचसी निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बातचीत की। साथ ही ओपीडी व दवाओं के रख-रखाव की व्यवस्था को देखा। 

दूसरी ओर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. जोगिंदर यादव ने विधायक के व्यवहार पर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि निरीक्षण के दौरान विधायक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अस्पताल की कुछ वस्तुओं को भी नुकसान पहुंचाया। कहा कि यह कृत्य किसी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता और इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल को कबाड़खाना जैसा बना दिया गया है। लापरवाही के कारण संसाधन होने के बाद भी उसका लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है। डॉक्टर बाहर की जांच और दवाएं लिख रहे हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं को भी खराब कर दिया गया है। भोजनालय में ताला लटक रहा था। बेड गंदे थे। मेरे पहुंचने पर डॉक्टरों को बुलाया हाजिरी लगवाया जा रहा था। पूछने पर मुझसे ही बत्तमीजी की गई। यह वीडियो में साफ देखा जा सकता है। साथ ही वहां जनता भी मौजूद थी। फिलहाल, निरीक्षण और वहां की स्थिति से मैंने डीएम और सीएमओ से अवगत करा दिया है। - बेदीराम, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें