फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के करमहरी गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इसमें एक मृतक की शिनाख्त बिहार प्रांत के निवासी निरंजन कुमार (22) के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इधर, हादसे एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि करमहरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत और एक किशोर के घायल होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइकों पर सवार युवक सड़क पर जा गिरे।
वहीं बाइक का चक्का निकल गया। एक मृतक की शिनाख्त निरंजन कुमार (22) के रूप में हुई है। मृतक बिहार प्रांत के कैमूर जनपद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव का रहने वाला है। जबकि उसके साथ बैठे दूसरे मृतक युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। उसने हाफ बाजू की गुलाबी रंग की टी-शर्ट और काली जींस पहनी रखी थी। जबकि दूसरी बाइक चला रहा करमहरी गांव निवासी कृष्णा चौधरी (17) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल कृष्णा को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है और एक किशोर घायल है। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों शवों को मॉर्च्यूरी हाउस में रखवा दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें