फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डंपर के धक्के से साइकिल सवार सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात डंपर के धक्के से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे पांच यात्री घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सेवराई चौकी का घेराव करते कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि भदौरा गांव निवासी हिमांशु राजभर देवकली मोड़ स्थित एक स्टील की दुकान पर काम करता है। देर रात वह साइकिल से घर लौट रहा था, तभी बसुका मोड़ के पास डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार हिमांशु सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

इधर चालक डंपर लेकर भाग गया। वहीं भदौरा सीएचसी से घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीण सेवराई चौकी पहुंचे और चौकी का घेराव कर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। ग्रामीणों ने चेताया कि डंपर चालक और वाहन के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
भड़सर : मिर्जापुर क्यामपुर टोल प्लाजा के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे में ऑटो सवार पुष्पा देवी, पूनम, आरती, विद्या समेत चालक को चोटें आई हैं। महिलाएं किसी रिश्तेदारी में जा रही थीं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की। थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि घायलों का उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें