फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Thu, 12 Feb 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के महाराजगंज के पास गुरुवार की दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। वहीं जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बरुइन मोड़ के पास गुरुवार की देर शाम ट्रैक्टर से कुचलकर एक अन्य युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन



वाराणसी के फुलवरिया थाना कैंट स्थित मानकनगर मुहल्ला निवासी छांगुर जायसवाल का पुत्र अंशू जायसवाल (25) बाइक से किसी काम से गाजीपुर आया था। दोपहर में वह वापस वाराणसी लौट रहा था। महाराजगंज के शेखपुर स्थित पेट्रोल पंप के आगे की ओर से वाराणसी से गाजीपुर आ रही रोडवेज बस से आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद बाइक सवार काफी दूर जा दिया जबकि उसकी बाइक बस में फंसकर घसीटाते हुए काफी दूर तक चली गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। आनन-फानन में लोगों ने ग्रामीणों ने टेंपो से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने लाठी-डंडे और पत्थर से बस में तोड़फोड़ करना शुरु कर दिया, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए यात्री किसी तरह से बस से बाहर निकले। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बस को पीछे हटवाया और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। लोगों ने घायल युवक की मोबाइल से उसके परिवार के लोगों को सूचना दी।

बस में सवार यात्री दूसरे साधन से अपने गंतव्य तक पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों में इस बात की चर्चा थी कि जिस दौरान यह घटना हुई, उस समय बाइक सवार मोबाइल से बात कर रहा था।
वहीं जमानिया कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम हुए दूसरेहादसे में ट्रैक्टर से कुचलकर  सोनू (18) निवासी बरुइन की मौत हो गई। वह बरुइन मोड़ पर स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दूकान पर पहेरदारी करता था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें