फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों ने फूंका डीएम और चेयरमैन का पुतला

Thu, 12 Feb 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ स्थित शक्ति भवन पर पुलिस लाठीचार्ज एवं गिरफ्तारी को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने आस्तीन चढ़ा ली है। प्रदेशव्यापी काला दिवस के तहत जिले के नियमित एवं संविदा कर्मियों ने लाल दरवाजा पावर हाउस पर एकत्र होकर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र और चेयरमैन संजय अग्रवाल का पुतला फूं कादहन किया। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने लाठीचार्ज एवं कर्मचारियों की गिरफ्तारी की निंदा की। चेताया कि जल्द ही उन्हें रिहा नहीं किया गया तो कर्मचारी निर्णायक लड़ाई छेड़ने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन



प्रदेशव्यापी काला दिवस सभा में समिति के संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि गिरफ्तार विद्युत कर्मियों को बिना शर्त अविलंब रिहा किया जाए। अगर उन्हें जल्द रिहा नहीं किया गया तो विद्युत कर्मचारी शांत बैठने वाले नहीं हैं। कार्रवाई के विरोध में निर्णायक लड़ाई छेड़ देंगे।

24 फरवरी से 48 घंटे के प्रस्तावित कार्य बहिष्कार में जिले के सभी विद्युत कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने इसे सफल बनाने की उपस्थित कर्मचारियों से अपील की। उन्होंने चेतावनी दिया कि सरकार जनहित में सकारात्मक फैसला लेते हुए गिरफ्तार कर्मचारियों को रिहा करते हुए मांगों पर आवश्यक कार्रववाई करे अन्यथा हड़ताल तय है।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष सुरेशचन्द्र सिंह ने कहा कि विद्युत कर्मियों के काला दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के कारण राजस्व वसूली पूरी तरह के प्रभावित हुई है। यही नहीं विद्युत आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।

सभा में पीएन तिवारी, शिवदर्शन सिंह, अरविंद कुशवाहा, जयंती लाल, प्रवीण सिंह, भानू कुशवाहा, अंसर अली, एके श्रीवास्तव, श्रीकांत पांडेय, प्रिंस, गुप्तेश्वर राम, तनवीर, विजयशंकर राय, विष्णु राय, प्रदीप, नईम, मदन, अरविंद पाल, एसपी मिश्र, मुनव्वर, अशोक, जीवन, मदन, सुरेंद्र, विपिन, प्रेमचंद्र, राजकुमार, संजय विश्वकर्मा, संतोष श्रीवास्तव, श्रवण, प्रेमनाथ, संजय कुशवाहा, कृष्णप्रताप, जयप्रकाश कुशवाहा, अजय विश्वकर्मा, राकेश तथा आलमगीर उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता संजय श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें