फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रोडवेज बस व सड़क किनारे खड़ी मैजिक में बाइक की टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद दोनों परिवारों कोहराम मच गया। उनके रोने-बिलखने की आवाज से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

नंदगंज थाना क्षेत्र के नेसारा गांव निवासी राम अंचल पांडेय (31) मंगलवार की देर शाम बाइक से दवा लेने सैदपुर जा रहे थे। सैदपुर कोतवाली बासूपुर गांव के सामने वाराणसी की ओर से आ रही रोडवेज बस से बाइक की आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य रोने-बिलखने लगे। उनके रोने बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ शव पोस्टमार्टम भेज दिया गया। रेवतीपुर: नौली गांव निवासी सोमारू (22) अपने मित्र उपेंद्र के साथ बाइक से भदौरा जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ताड़ीघाट-बारा मार्ग के किनारे खड़ी मौजिक में जा घुसी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ दोनों को उपचार के लिए के सीएचसी लाया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सोमारू को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उपेंद्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष अवधेश प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें