सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव में परिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गांव के शिवपुर बस्ती निवासी पूनम देवी (25) ने देर शाम पारिवारिक कलह से तंग आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर परिजन विवाहिता को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोगों पहुंचे एवं ससुराल पक्ष के लोगों पर साजिश कर मारने का आरोप लगाने लगे। परिजनों ने पुलसि को बताया कि देवकली निवासी पूनम की एक वर्ष पूर्व गोड़सरा गांव के प्रवीण से शादी हुई थी। घटना के दिन वह खुन्नस में अपने मायके आ गई थी। पति मान-मनौव्वल विवाहिता को लेकर चला गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही छानबीन की जा रही है।