फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: सीवरेज चैंबर में उतरे दो मजदूरों की मौत, एक को बचाने में गई दूसरे की जान

Wed, 04 Jun 2025 01:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur Latest News: गाजीपुर जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बुधवार की दोपहर में सीवरेज चैंबर में उतरे एक मजदूर की मौत हो गई। उसे बचाने गए एक और शख्स की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के नखास तिराहे पर सीवरेज चैंबर में उतरे मजदूर बलरामपुर जनपद के हरैया थाना के भक्ता गांव निवासी प्रहलाद (19) की मौत हो गई। उसे बचाने में होल में उतरे सरायगली निवासी वसीम (35) की मौत हो गई। घटना बुधवार को दोपहर 12 बजे हुई। जिसके बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई।  
विज्ञापन


विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। वहीं सूचना पर एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, एसडीएम मनोज कुमार पाठक, सीओ शेखर सिंगर मौके पर पहुंचे और लगभग डेढ़ बजे दोनों शवों को बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें