फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तस्करी में बिहार की दो महिलाएं गिरफ्तार, शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। बड़ेसर नहर के पास से पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम शराब तस्करी के आरोप में बिहार की रहने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। महिलाएं शराब को बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में थीं।
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली के एसआई अरुण पांडेय मुखबिर से मिली सूचना पर टीम के साथ बड़ेसर नहर पुलिया के पास पहुंचे। वहां दो महिलाएं शराब लेकर बिहार जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा थानाक्षेत्र के बिंद गांव निवासी ममता और उदवंत नगर थानाक्षेत्र के छोटकी सासाराव गांव निवासी कांती देवी बताया।
उनके पास से दो बोतल ब्लेंडर प्राइड (375 एमएल), 25 शीशी आफटर डार्क ब्लू विस्की (180 एमएल)‚ 48 पाउच 8 पीएम स्पेशल शराब (180 एमएल) और 24 कैन किंगफिशर स्ट्रांग बियर (500 एमएल) बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें