फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 15 दिन में फूंक गए दो ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने जताया विरोध

विज्ञापन
डाड़ी खुर्द गांव में जले ट्रांसफार्मर के पास खड़े ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर क्षेत्र के डाड़ी खुर्द में 15 दिनों के अंदर में दो ट्रांसफॉर्मर फुंक गए। इसके कारण 103 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर के समक्ष खड़े होकर विरोध जताया।
विज्ञापन

आदिल, आरिफ खान, शहंशाह, सलीम, महफूज, अजहर, असद खान, शादाब खान, सफरुल्ला, मेगरी खान, आमिर खान आदि ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं व बुजुर्गों को हो रही है। 15 दिन पहले गांव में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। इसकी शिकायत बिजली निगम से की गई। इसी बीच छह दिन पहले गांव का दूसरा 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। जंगीपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मिनहाज आलम ने बताया कि दोनों ट्रांसफॉर्मरों के फुंकने की जानकारी है। इससे संबंधित कागजात जिला मुख्यालय स्थित वर्कशाप में भेज दिया गया है। जल्द ही नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें