फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिना अनुमति 23 हरे पेड़ों की कटाई का वीडियो वायरल, होगी प्राथमिकी

विज्ञापन
बलुआ तालुका हुसेनपुर गांव में काटे गये पेड़। स्रोत- वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
भड़सर। नोनहरा थाना क्षेत्र के बलुआ तालुका हुसेनपुर गांव में हरे पेड़ों की कटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग इलेक्ट्रिक मशीन, आरा और अन्य उपकरणों की मदद से हरे पेड़ों की कटाई करते दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मरदह रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश देव ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर संबंधित लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। छानबीन में यह तथ्य सामने आए है कि दो पक्षों के बीच भूमि विवाद चल रहा है।
हालांकि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन तबतक हरे पेड़ों की कटाई की जा चुकी थी और संबंधित लोग वहां से जा चुके थे। वन विभाग की जांच में 23 हरे पेड़ों की अवैध कटाई की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बिना अनुमति पेड़ों की कटाई किए जाने के मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी महेश देव ने बताया कि अगर निर्धारित जुर्माने की राशि जमा नहीं की जाती है तो संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें