फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बालू लदे दो ट्रेलर को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। खनन विभाग की ओर से मंगलवार को बालू लादकर फर्राटा भर रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान दो ट्रेलरों को सीज कर 104500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी ईश्वरचंद के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए बालू से लदे दो ट्रेलरों को मौके पर ही पकड़ लिया। जांच के दौरान ट्रेलर चालक आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद दोनों वाहनों को तत्काल सीज कर दिया गया। इसके बाद दोनों ट्रेलरों को सुहवल थाना के सुपुर्द कर दिया गया।
प्रत्येक ट्रेलर पर 52250 रुपये के हिसाब से कुल 104500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध बालू परिवहन में संलिप्त लोगों में भारी खलबली मच गई। चेकिंग अभियान की सूचना मिलते ही कई अन्य ट्रेलर चालक अपने-अपने वाहन हाईवे से हटाकर किनारे खड़े कर भाग गए और कार्रवाई खत्म होने का इंतजार करते रहे। जिला खनन अधिकारी ईश्वरचंद ने स्पष्ट कहा कि अवैध बालू परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी इस तरह के सघन अभियान लगातार चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें