फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सिटी रेलवे स्टेशन पर दो शौचालयों का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन पर दो शौचालयों का निर्माण होगा। इसकी सेवा पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। पहली बार सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक सिटी रेलवे स्टेशन के किसी भी प्लेटफार्म पर शौचालय की सुविधा नहीं थी। इसके कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से महिला यात्रियों को। अभी तक सिटी रेलवे स्टेशन के परिसर और वेटिंग हाल में ही शौचालय की सुविधा उपलब्ध थी।
सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर दो शौचालय निर्माणाधीन हैं। लगभग 50 लाख की धनराशि से शौचालयों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन का दावा है कि जल्द ही शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सिटी रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री विभिन्न ट्रेनों को पकड़ने के लिए आते हैं। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या दो, तीन और चार तथा पांच पर शौचालय नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन, शौचालयों का निर्माण होने से काफी राहत यात्रियों को मिलेगी।
वहीं आने वाले दिनों में प्लेटफार्म संख्या चार और पांच पर भी शौचालयों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि शौचालयों के निर्माण होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

चल रहा सुंदरीकरण का कार्य
एक ओर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शौचालयों के निर्माण का कार्य चल रहा है तो दूसरी तरफ अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य भी चल रहा है। 16.63 करोड़ की लागत से सिटी रेलवे स्टेशन पर विकास के विभिन्न कार्य चल रहे हैं। इसके तहत पोर्च, स्टेशन भवन, सरकुलेटिंग एरिया, परिसर आदि के सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है। यात्री विवेक पाल, संजय, रामप्रवेश आदि ने बताया कि निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही ईंटों की गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं होना प्रतीक हो रही है। जो भी कार्य हो रहे हैं, उसमें गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें