फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले में दो लघु सेतु बनेंगे, 15 हजार लोगों को फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में दो लघु सेतु का निर्माण होगा। इसका लाभ करीब 15 हजार अधिक लोगों को मिलेगा। तालगांव (मोलनापुर) से मीरपुर संपर्क मार्ग पर बेसो नदी पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर नया लघु सेतु का निर्माण 1.35 करोड़ की लागत से होगा।
विज्ञापन

वहीं, सैदपुर चिरैयाकोट में क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर नया लघु सेतु का निर्माण करीब 99 लाख रुपये किया जाएगा। धन स्वीकृति के बाद से इन दोनों लघु सेतु के निर्माण को लेकर संबंधित विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
जखनिया विकास खंड के तालगांव से मीरपुर संपर्क मार्स से वृंदावन, ओड़ासन, मीरपुर और बिजहरी गांव के ग्रामीण आवागमन करते हैं। ऐसे में तालगांव से मीरपुर संपर्क मार्ग पर बेसो नदी पर बना पुलिया क्षतिग्रस्त होने और बरसात में नदी में पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

यही नहीं सैदपुर चिरैयाकोर्ट 26 किमी मार्ग पर स्थित पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से इस मार्ग से जुड़े गांव के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में नए लघु सेतु के निर्माण के लिए शासन की ओर से हालही में स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे इन लघु सेतु के निर्माण का लाभ ग्रामीणों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें