फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े दो लुटेरे, चार किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को उसिया बाईपास मार्ग नहर पुलिया के पास से दो लुटेरों को चार किलो दो सौ ग्राम अवैध गांजा और लूट के दस हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ के बाद दोनों लुटेरों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक देवेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ बाई पास मार्ग पर भ्रमणशील थे। इसी दौरान जरिए मुखबीर सूचना मिली बीते मार्च माह में जमानिया एचपी गैस एजेंसी पर छिनैती करने वाले दो लुटेरे बिहार से अवैध गांजा लेकर बेचने के लिए बाईपास मार्ग पर बिना नंबर की अपाचे वाहन से आ रहे हैं। सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस ने उसिया बाईपास मार्ग नहर पुलिया के पास से दोनों तस्करों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान दोनों के पास से चार किलो दो सौ ग्राम गांजा व लूट का दस हजार रुपये बरामद हुए। लुटेरों ने अपना नाम माइकल आकाश और किशन दास निवासी जाजपुर उड़ीसा बताया। पूछताछ के बाद दोनों लुटेरों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें