फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर दो लोगों ने ठोंकी ताल

Tue, 17 Jan 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन करते प्रत्याशी।
विज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सहसचिव, सदस्य कार्यकारिणी के पद पर नामांकन हुआ। अभी तक अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने पर्चा भरा है। जबकि महामंत्री पद के  लिए एक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के दो, महासचिव और सह सचिव के पद के लिए एक-एक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए एक, उपाध्यक्ष पद के लिए चार, कोषाध्यक्ष के लिए दो, सहसचिव पुस्तकालय के लिए दो , सहसचिव प्रकाशन के लिए दो और सह सचिव प्रशासन के लिए एक ने नामाकंन किया। वहीं         कार्यकारिणी सदस्य के लिए 22 लोगों ने आवेदन किया। 
विज्ञापन


   चुनाव अधिकारी ने बताया कि दूसरे दिन के नामांकन के बाद अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र कुमार चौबे और सर्वेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अंबरीश कुमार श्रीवास्तव और सुरेंश चंद्र पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नृत्यानंद पांडेय, उपाध्यक्ष पद के लिए शिव कुमार तिवारी, जगत मोहन बिंद, श्याम सुंदर तिवारी, रानी काशमी, महामंत्री पद के लिए मीता सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण मुरारी राम, कुतुबुद्दीन, सहसचिव पुस्तकालय कालीचरन, मदन सिंह कुशवाहा, सह सचिव प्रशासन सुनील दूबे, सहसचिव प्रकाशन के लिए अश्वनी कुमार और रामअवध राम तथा महासचिव पद पर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने नामाकंन किया। सदस्य कार्यकारिणी के लिए 22 लोगों ने नामाकंन किया है। 
विज्ञापन


  बताया कि 18 जनवरी को पत्रों की जांच, नाम वापसी और अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 23 जनवरी को मतदान और मतगणना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें