फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तेज रफ्तार बाइक के धक्के से महिला सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के मरदानपुर मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला सहित दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायल पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया।
विज्ञापन

कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया मरदानपुर निवासी शैल कुमारी पत्नी चक्रधर राजभर ने तहरीर देकर जानकारी दी कि देर शाम वह घर के किनारे सड़क की पटरी पर खड़ी थीं।
इसी दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ीं और उनके पैर व कमर में चोट आई। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भागने लगा और इस दौरान बालक अनुराग को भी धक्का मार दिया, जिससे उसके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर बाइक सवार महुवारी खास निवासी विपिन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें