फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: होटल में पुलिस का छापा, आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं, सील

विज्ञापन
शहर के महुआबाग स्थित एक होटल एंड रेस्टोरेंट के गेट पर ताला लगाता कर्मचारी। स्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन
गाजीपुर। आमघाट कॉलोनी स्थित महिला डिग्री कॉलेज के पास संचालित एसवी होटल एंड रेस्टोरेंट में केबिन बनाकर अनैतिक गतिविधियां संचालित करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने संचालक विशाल पांडेय समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। होटल को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है। एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त रेस्टोरेंट में भीतर अलग-अलग केबिन बनाकर युगलों को बिना पहचान पत्र लिए और बिना किसी विधिक औपचारिकता के ठहरने की अनुमति दी जाती है। इसके एवज में उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। तलाशी के दौरान रेस्टोरेंट के प्रथम तल पर बने कई केबिनों से कुछ युगल बाहर निकलते मिले। जांच में कई आपत्तिजनक वस्तुएं, रजिस्टर तथा अन्य अनधिकृत दस्तावेज बरामद किए गए। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने पूछताछ में बताया कि इच्छुक युवक-युवतियों से धनराशि लेकर बिना किसी प्रविष्टि के निर्धारित समय के लिए केबिन उपलब्ध कराए जाते थे। एसपी सिटी ने कहा कि सार्वजनिक स्थल का उपयोग इस प्रकार की अनैतिक गतिविधियों के लिए किया जाना दंडनीय अपराध है। मामले की गंभीरता को देखते हुए होटल के संचालक विशाल पाण्डेय और सहयोगियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें