फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: करंट से महिला समेत दो की मौत, पुलिस को बालिका का शव कब्जे में लेने से रोका

विज्ञापन
माहपुर गांव ​स्थित मकान की छत से गुजरा हाईटेंशन तार।   - फोटो : ग्रामीण
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों में सोमवार को करंट से बालिका सहित दो की मौत हो गई। नोनहरा के माहपुर गांव में छत पर खेल रही अंशिका बिंद (6) और शादियाबाद के कस्बा दयालपुर में लोहे के तार पर कपड़ा फैलाते समय इंद्रावती देवी (55) की करंट से मौत हो गई।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों छत पर पड़े बालिका के शव को पुलिस को कब्जे में नहीं लेने दिया। करीब चार घंटे बाद कासिमाबाद नायब तहसीलदार देवा कुमार के आश्वासन पर लोग शांत हुए। बरेसर : मुहम्मदाबाद कोतवाली के यूसुफपुर अकटहिया बिंद का पुरा बस्ती निवासी अंशिका बिंद रक्षाबंधन पर्व पर ममेरे भाई कुन्नू बिंद को राखी बांधने के लिए मां रिंकू बिंद और पिता प्रदूम्मन बिंद के साथ ननिहाल नोनहरा थाना क्षेत्र के माहपुर आई थी। नोनहरा थानाध्यक्ष वेकंटेश तिवारी ने बताया कि पिता प्रदूम्मन बिंद ने बताया कि अंशिका छत पर खेल रही थी। छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से करंट लगने से दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेने पहुंची तो ग्रामीणों ने रोक दिया। परिजन व ग्रामीण तार हटवाने और मुआवजे की मांग पर अड़े थे। सूचना पर पहुंचे कासिमाबाद नायब तहसीलदार देवा कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को समझाया-बुझाया गया। विद्युत तार हटवाने के साथ मुआवजे का आश्वासन दिया गया। प्रदूम्मन बिंद की सहमति के बाद मामला शांत हुआ। शाम करीब चार बजे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मनिहारी/ शादियाबाद : कस्बा दयालपुर गांव निवासी इंद्रावती देवी (47) दोपहर करीब 12 बजे घर के आंगन में लगी लोहे के तार पर कपड़ा सुखाने के लिए डाल रही थीं। लोहे का तार बिजली के कटे तार से स्पर्श कर गया था। इससे वह करंट की चपेट में आकर अचेत हो गईं। परिवार के सदस्यों ने बिजली की सप्लाई बंद कर उनको अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि मेडिकल काॅलेज अस्पताल के डाॅक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
छत से मात्र पांच फीट दूरी से गुजरा है हाईटेंशन तार-बरेसर। करंट से अंशिका की मौत ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक छत से पांच से छह फीट की दूरी से हाईटेंशन गुजरा है। ग्रामीण सुनील बिंद, अशोक बिंद, शिव बिंद, भरत बिंद और सुभाष बिंद ने बताया कि कादीपुर फीडर से बिजली आपूर्ति माहपुर गांव में होती है। हाईटेंशन तार के नीचे करीब चार से पांच घर है। छत से हाईटेंशन तार की दूरी करीब पांच से छह फीट ही है। तार हटाने के लिए एक- दो बार नहीं, करीब 20 से अधिक बार पत्र उपकेंद्र पर तैनात कर्मियों और अधिकारियों को दिया गया। बावजूद आज तक हाईटेंशन तार नहीं हटा। इसका परिणाम यह हुआ कि ननिहाल आई बालिका की छत पर खेलते समय झुलसकर मौत हो गई। अगर बिजली निगम के उच्चाधिकारियों द्वारा पत्र पर गंभीरता पूर्वक ध्यान दिया गया होता और तारों को हटा दिया जाता तो शायद एक मासूम की जान नहीं जाती। इधर विद्युत वितरण खंड प्रथम लालदरवाजा के एक्सईएन पीके तिवारी ने बताया कि विद्युत सुरक्षा समिति की टीम को सूचना दे गई है। उनके द्वारा जांच कर रिपोर्ट देने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें