फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हाईवे पर हादसा... वैन की टक्कर से बेकाबू ऑटो खड़े ट्रेलर में घुसा, उड़े परखच्चे; दो की मौत

Tue, 28 Jan 2025 04:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में हाईवे पर एक वैन की टक्कर से अनियंत्रित ऑटो खड़े ट्रेलर में घुस गया। हादसे में ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के औड़िहार स्थित गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। वैन की टक्कर से एक ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े ट्रेलर में जा घुसा। हादसे में ऑटो में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गया। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो सैदपुर से वाराणसी की तरफ जा रहा था। इस दौरान तेज गति से आ रही वैन ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे पर किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसा। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना होते ही ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें