फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मेढ़ काटने के लिए दो पक्षों में मारपीट, 20 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। मोहम्मदपुर गांव में सोमवार शाम मेढ़ काटने और नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

घटना को लेकर पुलिसकर्मी कांस्टेबल आनंद सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह हमराही आयुष कुमार के साथ चीता मोबाइल ड्यूटी पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि मोहम्मदपुर में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि प्रथम पक्ष के दीनदयाल यादव, धनराज यादव, सुदर्शन यादव, अवधेश यादव, छोटू यादव, जितेंद्र यादव, रीना राय, ललिता देवी, नागेंद्र यादव, दीपक राय आदि और द्वितीय पक्ष के परविंद, अजीत, रमाशंकर, पवन, तेतरी देवी, गुड्डू राय, अरविंद राय, शत्रुघ्न राय, मंगरू राय, रामअवतार राय के बीच मेढ़ काटने और नाली निर्माण को लेकर कहासुनी हो रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए और आपस में मारपीट करते हुए एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस जब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई, तब भी दोनों पक्ष सरकारी अस्पताल परिसर में मारपीट और गालीगलौज पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कांस्टेबल की तहरीर पर दोनों पक्षों से 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें