फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पर्चे वापस, 71 मैदान में

Tue, 21 Feb 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
दो पर्चे वापस, 71 मैदान में
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की नाम वापसी की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। आज दो उम्मीदवारों की ओर से अपना नामांकन वापस ले लिया गया। जंगीपुर विस से रामवचन सिंह यादव एवं मुहम्मदाबाद से सिबगतुल्लाह असांरी के पुत्र सुहेब अंसारी ने पर्चा वापस ले लिया। इस तरह से सात विस सीटों पर अब 71 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इनके बीच अब चुनावी घमासान होगा। नाम वापसी के चलते काफी गहमा-गहमी रही।
विज्ञापन


जिले में विधानसभा का चुनाव सातवें एवं अंतिम चरण में आठ मार्च को कराया जाएगा। इस चुनाव की नामांकन की प्रक्रिया नौ फरवरी से शुरू हुई थी। 16 फरवरी तक हुए नामांकन के दौरान सात विस सीटों के लिए 84 उम्मीदवारों की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया था। 17 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान पांच विधानसभा सीटों पर 11 प्रत्याशियों का पर्चा जांच में निरस्त हो गया।

इसके बाद 73 उम्मीदवार रह गए। सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हो गई। दो विधानसभा सीटों पर से दो उम्मीदवारों की तरफ से अपना पर्चा वापस ले लिया गया। जंगीपुर विधानसभा सीट से रामवचन सिंह यादव तथा मुहम्मदाबाद विस सीट से सुहेब अंसारी ने अपना नामांकन वापस ले लिया।दो पर्चे वापस होने के बाद अब 71 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इसमें जखनिया (अजा) से अठ, सैदपुर (अजा) से 10, गाजीपुर से 11, जंगीपुर से आठ, जहूराबाद से 15, मुुहम्मदाबाद 10 तथा जमानिया विस सीट पर नौ उम्मीदवार मैदान  में हैं। नौ मार्च को इनके बीच  चुनावी घमासान होगा।
विज्ञापन


इनकी किस्मत का फैसला सात  विधानसभा क्षेत्रों के 25 लाख 98 हजार 228 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद रिटर्निंग अधिकारियों की तरफ से प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। नाम वापसी की प्रक्रिया के चलते कलेक्ट्रेट के आसपास काफी गहमा-गहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें