फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घनाओं में दो वृद्धों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई/करीमुद्दीनपुर। गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा पथरा मोड़ पर ट्रक और बरेसर थाना क्षेत्र के दिलशादपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली की जद में आने से दो वृद्धों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा पथरा गांव निवासी शिवजनम (67) रोज की तरह शनिवार की सुबह भी टहलने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान लगभग छह बजे खुदरा मोड़ के पास मिर्जापुर से पटिया लाद बिहार जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की जद में आए गए, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित भागने लगा। लोगों की सूचना पर बारा पुलिस चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। परिजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी ट्रक चालक मिर्जापुर निवासी झुम्मन राम को ट्रक सहित बारा पुलिस चौकी के पास गिरफ्तार किया गया। मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
उधर, बरेसर थाना क्षेत्र के दिलशादपुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार की सुबह करीब नौ बजे बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते समय बाइक सवार ट्रैक्टर पिछले पहिया के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। परिवार के लोग थाना पहुंचे। परिजनों ने बताया कि रविंद्र लड़की के लिए लड़का देखने के लिए कहीं जा रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें