पट्टी बहोरिक राय गांव में घर से दो मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित शंकर पाल ने अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई और मोबाइल बरामदगी की मांग को लेकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी राजू दिवाकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
शंकर पाल ने बताया कि वह रात करीब चार बजे किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसकर वहां रखे दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद लौटने पर दोनों मोबाइल गायब मिले। पुलिस घटना की जांच कर रही है।