फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पुजारी आप ही हैं...', पूछकर बदमाशों ने छलनी कर दिया सीना, आवाज सुन पहुंचे परिजन, बदमाश भागे; रपट दर्ज

Sun, 09 Nov 2025 10:29 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

यूपी के गाजीपुर में दो बदमाशों ने पूजा-पाठ का काम करने वाले पुजारी को गोली मार दी। इसकी जानकारी मिलते ही माैके पर शादियाबाद थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों से जानकारी लेने के साथ ही घायल को अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इसी जगह बदमाशों ने मारी गोली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ghazipur News: गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के सौरी ग्राम सभा में बीती रात लगभग एक बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने गांव निवासी बबलू राय उर्फ सोखा पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


गोली की आवाज सुनते ही परिवार के लोग नींद से जाग गए और मौके की ओर दौड़े। इसी दौरान दोनों हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल बबलू राय जो पूजा-पाठ का कार्य करते हैं, को परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही सीओ भड़कुड़ा चोब सिंह और थानाध्यक्ष शादियाबाद श्यामजी यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। थाना प्रभारी श्यामजी यादव ने बताया कि घटना की तहरीर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मिली है, जिनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

घायल बबलू राय ने बताया कि जब उन्होंने दो लोगों को आपस में बातचीत करते देखा और उनसे पूछा कि 'कौन हैं?', तो उनमें से एक ने कहा कि 'पुजारी आप ही हैं?', इतना कहते ही हमलावर ने दो गोलियां चला दीं। दोनों हमलावर पास में खड़ी बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया है और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें