फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ऑफिस में वाहन लगाने के नाम पर लिए दो लाख रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 निवासी रामबचन सोनकर ने पुलिस को तहरीर देकर दिल्ली निवासी एक आरोपी पर चार पहिया वाहन को ऑफिस में लगाने के नाम पर करीब दो लाख रुपये लेने और पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन में जुुट गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि, साउथ वेस्ट दिल्ली के मूनलाइट राज नगर पार्ट-दो निवासी अमितेश कुमार मेरी चारपहिया वाहन को देवरिया स्थित बीएसएनएल ऑफिस में लगाने के नाम पर मुझसे 24 मार्च से एक मई 2025 के बीच दो लाख पांच हजार रुपये लिए। ऑफिस में लगाने के नाम पर 10 माह तक मेरा चार पहिया वाहन उसी के पास रहा। शुरू के पांच महीने का पैसा उसने दिया, लेकिन बाकी के पांच महीने का पैसा अबतक उसने नहीं दिया है। इसको लेकर फोन करने पर उसने टाल मटोल शुरू कर दी। 12 फरवरी 2026 को दिल्ली पहुंचकर आरोपी के ऑफिस से अपनी गाड़ी वापस ले आया। बकाया और गाड़ी के लिए पैसे मांग करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें