जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यकि्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। शिक्षक
पात्रता परीक्षा (टीईटी) देकर मंगलवार की रात बाइक से घर लौट रहा दंपती
गाजीपुर-आजमगढ़ हाईवे पर बद्धूपुर गांव के पास डीसीएम की चपेट में आकर घायल
हो गया।
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दुल्लहपुर के दामोदरपुर निवासी
रामविलास राम (30) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी मीरा देवी की हालत नाजुक
है। इसके अलावा मुहम्मदाबाद में हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सुरतापुर
नवापुरा गांव के पास बुधवार की सुबह बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक
पलट गया
, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। गाजीपुर-हाजीपुर
राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के सुरतापुर नवापुरा गांव
के सामने बुधवार की सुबह आठ बजे भरौली की तरफ जा रहा ट्रक एक बाइक सवार को
बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर एक महिला को कुचलता हुआ सड़क के
किनारे खड्ड में पलट गया।
ट्रक से कुचलकर नवापुरा गांव की महिला राधिका
देवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। वे चक्की से आटा लेकर घर जा रही थीं।
ट्रक पर बालू लदा हुआ था। ट्रक राष्ट्रीय राज मार्ग पर अहिरौली से आगे बढ़ा
ही था कि पखनपुरा से मुहम्मदाबाद आ रहा बाइक सवार मुहम्मदाबाद निवासी हैदर
कुरैसी सामने आ गया।
उसको बचाने के प्रयास में ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो
बैठा जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। घायल महिला राधिका को गांव के लोग
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे
वाराणसी के लिये रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय राधिका की रास्ते में
ही मौत हो गई।
हादसे को लेकर नाराज लोगों ने बाइक सवार हैदर की जमकर धुनाई
कर दी। घायल हैदर का भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद में इलाज
कराया गया। हादसे की जानकारी पर उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद त्रिभुवन
विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और शासन से मदद दिलाने का मृतका के परिवार
वालों को आश्वासन दिया।
बिरनो संवाददाता के मुताबिक गाजीपुर-आजमगढ़
राजमार्ग पर बद्धूपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने मंगलवार की रात शिक्षक
पात्रता परीक्षा देकर बाइक से घर जा रहा दंपती डीसीएम की टक्कर से घायल हो
गए।
हादसे में बाइक चला रहे दुल्लहपुर के दामोदरपुर निवासी रामविलास राम
(30) की मौके पर ही मौत हो गईं जबकिउसकी पत्नी मीरा देवी (28) गंभीर रूप
से घायल हो गई। मीरा को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
रामविलास राम और उसकी पत्नी मीरा ने मंगलवार को गाजीपुर शहर में शिक्षक
पात्रता परीक्षा देकर रात साढ़े नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते मंे
ही हादसे के शिकार हो गए।