फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो चालक सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो और पानी टैंकर की भिड़त में चालक की मौत हो गई। जबकि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विसलेन के लिए मिट्टी ढुलाई में लगे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार सुल्लतानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मांठा मिरदातपुर गांव निवासी दिलीप कुमार (33) घर से सुबह नौ बजे बोलेरो लेकर बिहार जा रहा था। दोपहर करीब 12:30 बजे नखतपुर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सामने से आ रहे कार्यदायी संस्था के पानी टैंकर से आमने-सामने भिड़त हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए और चालक उसमें फंसा रहा। इधर पानी टैंकर के आगे का टायर फट गया और चालक मौके से फरार हो। आवाज सुनकर आसपास के खेतों में कार्य कर रहे लोगों ने घटना की जानकारी मटेहूं चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसे चालक को बोलेरो से बाहर निकाला। घायल को एंबुलेंस से पीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी होने पर परिजन मरदह के लिए निकल पड़े थे। लठ्ठूडीह संवाददाता के अनुसार करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगा मुसाहिब गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विसलेन में मिट्टी ढुलाई के लिए लगे डंपर के चपेट में आने से नगर कोतवाली के आमघाट निवासी सुधीर उपाध्याय (50) की मौत हो गई। वह देवरिया गांव से वापस रहे थे। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें