नंदगंज। थाना क्षेत्र के दवोपुर मड़ई गांव में किसान की गोली मारकर हुई हत्या के मुख्य आरोपी समेत दो को पुलिस ने बृहस्पतिवार को चालान कर जेल भेज दिया। साथ ही घटना के दूसरे दिन भी गांव में जहां पुलिस तैनात रही, वहीं चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही थी। घरों में चित्कार मचा रहा। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा छाया रहा।
मालूम हो कि एसयूवी सवार बदमाशों ने अवधेश यादव (44) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे मुख्य आरोपी बृजेश यादव और किशन यादव को आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़कर धुन दिया था। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया था। जहां डाक्टरों ने दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। इधर दोनों के वाराणसी से वापस आने के बाद पुलिस ने चालान कर दिया। इधर घटना के बाद से पूरा गांव मातमी सन्नाट फैला रहा। घटना के दूसरे दिन भी घरों में चूल्हें नहीं चले। परिजनों के बिलखने की आवाज से पूरे गांव में जहां मातमी सन्नाटा पसरा रहा है। एहतियात के तौर पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस टीम तैनात रही और गांव में आने वाले प्रत्येक लोगों पर नजर रखे हुए थे। इधर देर रात तक पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। ग्रामीण परिवार के सदस्यों को सात्वंना देने में जुटे रहे।
ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने मुख्य आरोपी समेत दो को डिस्चार्ज कर दिया। दोनों ने पूछताछ में घटना को अंजाम देने की बात भी कबूल ली। साथ ही आरोपी किशन की निशानदेही पर आला कत्ल एक देसी पिस्टल, एक कारतूस झाडि़यों से बरामद किया गया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर जेल भेज दिया गया। - राकेश सिंह, थानाध्यक्ष