फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करंट की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नंदगंज: करंडा थाना क्षेत्र के बेलासी गांव में बुधवार की देर रात बदामी देवी (55) घर के दरवाजे पर लगी टीनशेड के नीचे सो रही थी। रात दो बजे टीनशेड के पाइप में बधी पडि़या अचानक गिर पड़ी, जिसकी आवाज सुनकर बदामी देवी पडि़या को देखने के लिए उसके पास गई। जैसे ही पाइप से बंधी रस्सी खोलने की कोशिश की महिला करंट की चपेट में आ गई। आवाज सुनकर पति झगड़ू बिंद घटना देख चिल्लाने लग। जब-तक आस-पास के लोग मौके पहुंचते महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से परिजन महिला को उपचार के लिए नंदगंज स्थित पीएचसी लेकर आए, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन महिला को उपचार के लिए लेकर जा रहे थे, इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
कासिमाबाद: सहाबलपुर गांव निवासी केदार बिंद (35) देर शाम पंखा का तार स्विच बोर्ड में लगा रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें