फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के नबाबगंज निवासी वीरेंद्र कुमार (32) मंगलवार की देर शाम रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करंडा थाना क्षेत्र के बासूचक निवासी ममता पाल (50) बुधवार की सुबह वाराणसी जाने के लिए घर से निकली थी। वह बासूचक हाल्ट पर टिकट लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें