फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो झोपड़ियाें में लगी आग, आठ बकरियों व दो भैंस की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। स्थानीय थाना क्षेत्र के डोरा गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों से दो झोपड़ियों में आग लग गई। इसमें आठ बकरियों व दो भैंस जलकर मौत हो गई। वहीं छह पशु गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फूलमैन व दीनानाथ गोंड पड़ोसी हैं। घर के बाहर स्थित मड़ई में पशुओं को बांधा था। दोपहर में घर के पुरुष सदस्य बाजार गए थे। वहीं महिलाएं घर के कार्यों में व्यस्त थीं।
इसी दौरान उनकी नजर झोपड़ी से निकल रही आग की लपटों पर पड़ी। फूलमैन के साथ दीनानाथ गोंड की झोपड़ी में भी आग लगी हुई नजर आई। आग की लपटों को देखकर थोड़ी देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने बताया कि झोपड़ी में रखे घर के सामान भी जलकर राख हो गए। सूचना पाकर मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल फूलमैन पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना किया। बताया कि रिपोर्ट से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें