फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गैंगरेप से गाजीपुर में सनसनी, घर से अगवाकर वारदात को दिया गया अंजाम 

Wed, 13 May 2020 08:39 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

गाजीपुर जिले में बुधवार को दो सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी। एक घटना गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अगवाकर और दूसरी घटना जमनिया कोतवाली के एक गांव में घर में घुसकर अंजाम दिया गया।   

विज्ञापन


गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही एक किशोरी को कुछ युवकों ने बुधवार को भोर में अग़वा कर लिया। आरोपित उसे बगल के खाली पड़े एक मकान में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों की नींद खुल गई। थोड़ी ही देर में सैकड़ों लोगों ने मकान को घेर लिया। खुद को घिरा देख दरिंदे रात के अंधेरे में छत के रास्ते फरार हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं अता-पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस पीड़िता से पूछताछ के बाद मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। इस प्रकरण में पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना की सच्चाई जानने पुलिस कप्तान डा. ओमप्रकाश सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

rape - फोटो : Social Media

तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार 

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली किशोरी के साथ गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। देर रात पीड़िता की तहरीर पर तीनों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।  थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय एक किशोरी ने मंगलवार देर रात परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

इसमें उसने बताया कि वह मां और बड़ी बहन के साथ रहती है। मंगलवार दोपहर मां और बड़ी बहन सामान खरीदने गांव में गई थीं। इस दौरान वह घर में अकेली थी। इसी बीच गांव के तीन युवक घर में घुस गए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर तीनों ने दुष्कर्म किया।

मां-बहन के आने पर उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने मौका मुआयना कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीन पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें