वहीं, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के शेरमठ गांव के सामने मंगलवार की रात जेसीबी और बाइक की टक्कर में भोजपुर जिले (बिहार) के बिहिया थाना के मझौली गांव निवासी रमेश चौबे(26) की मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
घटना के दूसरे दिन पहुंचे मृतक के भाई विकाश चौबे ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।